होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Weather Update : गर्मी का सितम जारी: कमरे से बाहर शौच करने निकली बुजुर्ग महिला की मौत...

Weather Update : गर्मी का सितम जारी: कमरे से बाहर शौच करने निकली बुजुर्ग महिला की मौत...

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में हीट वेव से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। हर तरफ गर्म और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बिलासपुर जिले में गर्मी और लू से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह सरगांव के वार्ड क्रमांक 14 की घटना बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला कमरे से बाहर शौच करने निकली थी। बुजुर्ग महिला घर के आँगन में चक्कर खा कर अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई। 

दुर्ग में एक महिला की मौत 

दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है। जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 


संबंधित समाचार