होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ratna Shastra: इन रत्नों को पहनने से होते है चमत्कारी बदलाव, दूर होती है नकारात्मकता ऊर्जा, पैसे की नहीं होती कमी

Ratna Shastra: इन रत्नों को पहनने से होते है चमत्कारी बदलाव, दूर होती है नकारात्मकता ऊर्जा, पैसे की नहीं होती कमी

Ratna Shastra: रत्नों का हमारी जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ता है. वे हमारी आर्थिक स्थिति, रिश्ते, सेहत, करियर, तरक्की, मानसिक सुकून आदि पर बहुत असर डालते हैं।  इतना ही नहीं व्यक्ति में मौजूद कई बुरी आदतों को छुड़वाने के लिए भी रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ठीक वैसे ही गहने और रत्न ऐसी चीज हैं, जिनका उपयोग हर कोई अपने सुंदरता को निखारने के साथ ही बुरी नजर से बचाने का भी काम करती है। यदि आपको बहुत जल्दी लोगों की बुरी नजर लग जाती है और नकारात्मकता फैलने लगती है तो आज हम आपको कुछ ऐसे गहने और धातुओं के बारे में बताते हैं जिन्हें धारण करने से सब कुछ शुभ होने लगेगा।

चांदी

चांदी एक ऐसी धातु है जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसकी न सिर्फ ऊर्जा पॉजिटिव होती है बल्कि इसके अंदर उपचारिक गुण भी मौजूद होते हैं। यह जीवन से दुर्भाग्य को दूर करने का काम करती है। बुरी नजर से बचने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

सोना

सोने के गहने पहनना तो हर किसी को पसंद होता है। यह व्यक्ति की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं। सोने का काम धन को आकर्षित करना भी होता है। इसे पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और उसके सारे काम अच्छी तरह से होने लगते हैं।

सुलेमानी

अगर आपको बार-बार नजर लग जाती है। तबीयत खराब हो जाती है और आप नजर दोष से परेशान रहते हैं तो आपको सुलेमानी धारण कर लेना चाहिए जो बहुमुखी रत्न कहलाता है। यह कई तरह के आकार और रंगों में आता है। इसे आज से नहीं बल्कि प्राचीन समय से उपयोग किया जा रहा है। इसे पहनने से बुरी नजर नहीं लगती और बुरी शक्तियों व्यक्ति की हानि नहीं कर पाती।
 


संबंधित समाचार