होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान के लिए वार रूम स्थापित,  सितंबर से होगी अभियान की शुरुआत 

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान के लिए वार रूम स्थापित,  सितंबर से होगी अभियान की शुरुआत 

रायपुर : बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलेगा। नितिन नबीन ने कहा कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने इसकी रचना बना ली है और इसके लिए वाररूम विकसित किया गया है,जहां से लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने 8-9 महीने में ही सरकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा, जिससे लोग बीजेपी से जुड़ने को तैयार हैं। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। अब सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।


संबंधित समाचार