होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान : 44 लाख से भी अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग... 

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान : 44 लाख से भी अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग... 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया अब से कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम 2025 में  अनुसार आज 49 नगर पालिका परिषद, 10 नगर निगम और कुल 173 नगरीय निकायों सहित 114 नगर पंचायत में मतदाता होगा। ये वोटिंग सुबह 08:00 बजे से शुरू हो होगी जो शाम 05:00 बजे तक संपन्न हो जाएगी। वहीं चुनाव को लेकर आज 11 फरवरी को सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है।  

इतने मतदाता डालेंगे वोट :

इस नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद 1889 और  महापौर के 79 प्रत्याशियों के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य की 10 नगर पालिक निगम के 114 नगर पंचायतों और 49 नगर पालिका में चुनाव आयोजित की गई है। इस बीच नगर पालिकाओं में 22 लाख 525 पुरुष और 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर हैं। वहीं, पंचायत चुनाव में  79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता और 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष  वोट डालेंगे।

इन जिलों में हो रहा मतदान :

राज्य के 10 नगर निगमों में आज चुनाव हो रहा है। जिसमें कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर, चिरमिरी, धमतरी,  दुर्ग,  राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुरल और ,रायगढ़ जिले के नगर निगम शामिल हैं। इसके साथ ही  114 नगर पंचायतों और 49 नगर पालिकाओं में भी चुनाव आयोजित किया है। बतादें कि जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों पर चुनाव होंगे, वहीं जनपद पंचायत में 2973 पदों के लिए वोटिंग होगी। ग्राम पंचायत में  वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों और सरपंच पद के लिए 11,672  पर मतदान होगा।


संबंधित समाचार