होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नगरीय निकाय चुनाव हेतु मतदान संपन्न: मुख्यमंत्री साय ने मतदाताओं का जताया आभार, बोले- 'BJP प्रचंड विजय हासिल करेगी...'

नगरीय निकाय चुनाव हेतु मतदान संपन्न: मुख्यमंत्री साय ने मतदाताओं का जताया आभार, बोले- 'BJP प्रचंड विजय हासिल करेगी...'

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग का समय खत्म हो गया है। राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में वोट डाले गए। जानकारी के अनुसार, 5 बजे तक 80% से ज्यादा  मतदान हुआ है। इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में थे. सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. सभी जगहों के परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे.

मुख्यमंत्री साय ने जताया मतदाताओं का आभार:

इधर मुख्यमंत्री साय ने नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने पर मतदाताओं का आभार जताया है, सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि आज नगरीय निकाय चुनाव - 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी करेगी प्रचंड विजय हासिल :

सीएम ने आगे कहा कि "जनता ने "अटल विश्वास पत्र" के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है, जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी। लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार, आपके एक वोट ने 'विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है।" 

इन नगर निगमों में हुई वोटिंग:

छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ. 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ.


संबंधित समाचार