होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ater Assembly : चंबल की इस सीट पर फिर से वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

Ater Assembly : चंबल की इस सीट पर फिर से वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

Ater Assembly :  मध्यप्रदेश के चंबल इलाके की अटेर विधानसभा में 17 नवंबर को हुए मतदान में गडबड़ी होने की शिकायत के बाद आज फिर से अटेर विधानसभा की किशूपुरा पोलिंग पर फिर से मतदान किया जा रहा है। अटैर से भाजपा प्रत्यशी ने चुनावों में गड़बड़ी होने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी। इसके बाद आज किशूपुरा पोलिंग 71 पर फिर से मतदान किया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश में यह पहला पोलिंग बूथ है, जहां फिर से मतदान कराया जा रह है। किशूपुरा पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह भदौरिया ने गड़बड़ी होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कुछ वीडियो और तस्वीरे निर्वाचन आयोग को दी थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस बूथ पर फिर से मतदान करने का आदेश जारी किया था। आज 21 नवंबर को इस पोलिंग पर सुबह 7 बजे से मतदान कराया जा रहा है। 

भाजपा प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपे गए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कई वोट डालते दिखाई दे रहा है। मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दे कि किशूपुरा पोलिंग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पोलिंब बूथ पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वही सीएसपी और एडीशनल एसपी भी पोलिंब पर मौजूद रहेंगे। 

यह भी बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भी निर्वाचान आयोग से 16 पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान कराने की बात कही थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पर गड़बड़ी के आरोप लगाए थे, लेकिन आयोग ने एक ही पोलिंग पर फिर से मतदान कराने का आदेश जारी किया था। 


संबंधित समाचार