होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीताराम येचुरी निधन : दिग्गज CPI नेता सीताराम येचुरी का निधन

सीताराम येचुरी निधन : दिग्गज CPI नेता सीताराम येचुरी का निधन

सीताराम येचुरी निधन : देश के दिग्गज नेताओं में शुमार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वे दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उनका इलाज जारी था, लेकिन 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सीताराम येचुरी एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीड़ित थे। सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को दिल्ली AIIMS में भर्ती किया गया था। उन्हें तेज बुखार की शिकायत थी। बीते दिनों उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। 

बताया जा रहा है कि येचुरी को जब दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत में कोई परिवर्तन नहीं आया, इसके बाद येचुरी को आईसीयू में भर्ती करा दिया गया था। आईसीयू में आने के बाद आज उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। इसके बाद इलाज के दौरान येचुरी ने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि येचुरी सीपीआई के महासचिव थे। वे 2005 से 2017 राज्यसभा सांसद रहे। येचुरी स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में भी रहे। इसके बाद वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए थे। सीताराम येचुरी चेन्नई करने वाले थे। 


संबंधित समाचार