होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: कांग्रेस की रैली से पहले VD शर्मा ने दिग्विजय पर साधा निशना, कहा - संविधान की हत्या किसने की सभी जानते हैं...

MP NEWS: कांग्रेस की रैली से पहले VD शर्मा ने दिग्विजय पर साधा निशना, कहा - संविधान की हत्या किसने की सभी जानते हैं...

भोपाल : मध्यप्रदेश में 27 जनवरी से कांग्रेस और बीजेपी की महा रैली शुरू होने जा रही है। इस रैली में दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल होकर जनता को साधने का प्रयास करेंगे। तो वही दूसरी तरह रैली के शरू होने से पहले बीजेपी के दिग्गज नेता वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। वीडी ने दिग्विजय पर निशना साधते हुए उन्हें झूठ बोलने वाली मशीन बताया है।

सभी जानते हैं संविधान की हत्या किसने की

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह बताएंगे के संविधान को कौन मानता है और कौन नहीं। सभी जानते हैं उनके संविधान की हत्या किसने की। सभी जानते हैं इमरजेंसी किसने लगाई। दिग्विजय और राहुल गांधी बाबा साहेब के जन्मस्थली पर नौटंकी करने आ रहे है। आने से पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जन्मस्थली से लेकर बाबा साहेब के स्थान तक तीर्थस्थली बनाने का काम बीजेपी ने किया। कांग्रेस और उनके दिग्गज नेता 24 घंटे झूठ बोलते हैं। 

पीएम मोदी ने बाबा साहेब के विचारों को जमीन पर उतरा

वीडी ने आगे कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए बाबा साहब ने संविधान दिया। पीएम मोदी ने बाबा साहेब के विचारों को जमीन पर उतरा। बीजेपी संविधान गौरव अभियान के तहत प्रदेशभर में कांग्रेस की कुनीतियों को जनता के सामने रहेगी। जिसकी शुरुआत भाजपा जनकल्याण अभियान के  समापन  बाद कल करेगी। इस अभियान के तहत भाजपा द्वारा डॉ. अम्बेडकर के खिलाफ किये गये कार्यों को भी विस्तार से बताएंगी। 

 


संबंधित समाचार