होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: सदस्यता अभियान के पहले चरण के आंकड़े जारी, VD शर्मा ने कहा - दूसरे चरण में दो करोड़ के लक्ष्य को करेंगे पार

MP NEWS: सदस्यता अभियान के पहले चरण के आंकड़े जारी, VD शर्मा ने कहा - दूसरे चरण में दो करोड़ के लक्ष्य को करेंगे पार

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। पहले चरण में बीजेपी ने बढ़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा। हाल ही में बीजेपी द्वारा पहले चरण के अकड़े जारी किये गए। जिसमे असम ने 85 प्रतिशत अभियान को सफलता पूर्वक पूरा किया। तो वही त्रिपुरा में 60% लोग इस अभियान का हिस्सा बने। 1 अक्टूबर से सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर बीजेपी ने जहां एक बार फिर तैयारी शुरू कर दी है। तो वही इस अभियान को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण बीजेपी दो करोड़ के लक्ष्य को पार करेंगे। साथ ही इस बार फिजिकल फार्म भर कर  सदस्यता ली जाएगी। 

अभियान में बीजेपी का पूरा तंत्र लगा था - VD शर्मा 

सदस्यता अभियान  को लेकर मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस अभियान में बीजेपी का पूरा तंत्र लगा था..मुख्यमंत्री से लेकर बूथ कार्यकर्ता जुटे रहे। इंदौर मंदसौर भोपाल नगर ने बेहतर काम किया है। छिंदवाड़ा जिला चौथे जिले के नम्बर में सदस्य बना रहा है। कमजोर जिला पंधाना ,हरसूद सेलाना रहा। जहां बस तीस फीसदी कम हुआ है। 

थर्ड जेंडर के 17782  लोगों ने BJP की सदस्यता ली

इसके साथ ही वीडी शर्मा ने आगे कहा कि पहले चरण में एक करोड़ 50 लोगों  ने मिस कॉल किए। 98 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म भरके सदस्य बने है। इतना ही  नहीं इस अभियान के तहत 64 फीसदी युवा और महिलाए जुड़े है..थर्ड जेंडर के 17782  लोगों ने सदस्यता ली है। अल्पसंख्यक  मोर्चा के  2 लाख 25 हजार सदस्य बने है। 

एक अक्टूबर से दूसरा चरण होगा शुरू

एक अक्टूबर से दूसरा चरण शुरू होगा। लेकिन इसके पहले तीस तारीख को सभी जिलों की समीक्षा बैठक होगी और विभिन मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। यह बैठक एक अक्टूबर को होगी। तो वही 29 सितंबर को प्रदेश के सभी  बूथो पर मन की बात सुनेंगे और चाय पर चर्चा होगी। पहले चरण में मध्य प्रदेश में 1 करोड़ का टारगेट पूरा किया। तो वही दूसरे चरण में बीजेपी ने अभियान को लेकर दो करोड़ का लक्ष्य तय किया है। जिसे पूरा करने का आश्वासन वीडी शर्मा ने दिया है। 

त्रिपुरा 60% के साथ पहले चरण का अभियान पूरा 

इसके साथ ही आज भोपाल में बीजेपी सदस्यता अभियान के पहले चरण के आंकड़े जारी किये गए है। जिसमे असम ने  85 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश 75% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तो वही 70 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ एमपी तीसरे नंबर पर रहा।  इसके साथ गुजरात 70%,वही ⁠UP 65%, उत्तराखंड 65%, अरुणाचल प्रदेश 65% और⁠ त्रिपुरा 60% के साथ पहले चरण का अभियान पूरा हुआ। 


 


संबंधित समाचार