होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP GOVERMENT: नगरीय प्रशासन विभाग ने मृत व्यक्ति का किया तबादला, आनन-फानन में आदेश किया निरस्त, सूची वायरल होते ही हुआ खुलासा

MP GOVERMENT: नगरीय प्रशासन विभाग ने मृत व्यक्ति का किया तबादला, आनन-फानन में आदेश किया निरस्त, सूची वायरल होते ही हुआ खुलासा

छतरपुर : एमपी अजब है सबसे गजब है! इस कहावत को आखिरकार मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग ने आखिरकार सच साबित कर दिया। मध्य प्रदेश में अभी तक जिंदा लोगों का ट्रांसफर किया जाता था। लेकिन पहली बार प्रशासन ने एक मुर्दे का तबादला कर दिया। जिसका खुलासा सोशल मीडिया में लिस्ट के वायरल होने के बाद हुआ। 

5 महीने पहले हो चुकी है मौत 

दरअसल, बीते दिन नगरीय प्रशासन विभाग ने 20 से अधिक लोगों का ट्रांसफर किया था। जिसमे सुनील कुमार तिवारी का नाम भी शामिल था। सुनील कुमार तिवारी हरपालपुर नगर परिषद में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्त थे। लेकिन लंबी बीमारी के चलते सात मई 2024 को निधन हो गया था, सुनील हरपालपुर के ही रहने वाले थे।

प्रशासन की बड़ी लापरवाही 

सुनील कुमार तिवारी का ट्रांसफर हरपालपुर से टीकमगढ़ जिले में किया गया था। वही जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो आनन फानन में अधिकारियों ने तबादले को निरस्त कर दिया। ट्रांसफर का आदेश मध्यप्रदेश शासन नगरीय एवं आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला के द्वारा जारी किया गया था। वही प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही से हर कोई हैरान है। 
 


संबंधित समाचार