होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS: MP में दबंगो के हौसले बुलंद, खुलेआम अज्ञातों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

GWALIOR NEWS: MP में दबंगो के हौसले बुलंद, खुलेआम अज्ञातों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के  ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज कुछ अज्ञातों ने खुलेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घटना स्थल की जांच पड़ताल शुरू की। 

स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल

यह पूरा मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मृतक की पहचान इरफान के रूप में की है। लेकिन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है जो मामले की जांच पड़ताल कर रहे है। यह घटना बदनापुर पहाड़ी इलाके की है। जहां एक तरफ पुलिस मामल की हर पहलू से जांच कर रही है। तो वही घटना से स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल है।
 


संबंधित समाचार