होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

केंद्रीय गृहमंत्री का डोंगरगढ़ दौरा: आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में होंगे शामिल 

केंद्रीय गृहमंत्री का डोंगरगढ़ दौरा: आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में होंगे शामिल 

राजा शर्मा //डोंगरगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर 12:55 को डोंगरगढ़ पहुंचेंगे, आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण कर ली है साथ ही चंद्रगिरी ट्रस्ट समिति ने कार्यक्रम को लेकर संपूर्ण तैयारी कर ली है। 

100 रुपए के सिक्के का  कर सकते हैं विमोचन:

अमित शाह के भोजन की व्यवस्था चंद्रगिरी ट्रस्ट समिति के द्वारा प्रतिभास्थल की गई है। भोजन ग्रहण करने के बाद छोटी मां बमलेश्वरी के दर्शन को दोपहर 3:00 बजे जाएंगे ,  मां बमलेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के आशीर्वाद लेंगे। सूत्रों प्राप्त जानकारी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपए के सिक्के का विमोचन कर सकते हैं।

पीएम से लेकर मोहन भागवत तक सभी ने कर लिया है आचार्य का दर्शन :

आपको महत्वपूर्ण बात बताना चाहूंगा आचार्य विद्यासागर जी महाराज के समाधि लेने के पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी आचार्य विद्यासागर जी के आशीर्वाद लेने डोंगरगढ़ पहुंच चुके हैं।


संबंधित समाचार