जबलपुर : मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता लगातार लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सीएम मोहन सहित पार्टी पर निशना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान ठेके पर चल रहा है। टारगेट पूरा करने को लेकर कई जिले के कलेक्टरों पर दबाव बनाया जा रहा।
प्रदेश में मुख्यमंत्री लापता है
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने हाल ही पत्रकारवार्ता करते हुए बीजेपी पर निशना साधा और कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में मुख्यमंत्री लापता है। कभी हरियाणा तो कभी किसी और राज्य में रहते है मुख्यमंत्री। मोहन यादव अब मौन यादव हो गए है।
कॉलेजों में दबाव बनाकर सदस्य बनवाए जा रहे
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि प्रदेश में ठेके पर सदस्यता अभियान चल रहा है। खुद भाजपा के विधायक अजय विश्नोई अभियान की पोल खुद खोल रहे है। इतना ही नहीं कॉलेजों में दबाव बनाकर सदस्य बनवाये जा रहे है। टारगेट पूरा करने को लेकर कई जिले के कलेक्टरों पर भी बढ़ाव बनाए जा रहे है।
घोषणा पत्र की गीता और रामायण से तुलना
इधर, घोषण पत्र को लेकर उमंग सिंगार ने कहा कि सीएम मोहन ने घोषणा पत्र को गीता और रामायण की तरह बताया था। लेकिन फिर भी न बहनों को 3 हज़ार मिल रहे न ही धान 3100 के मूल्य पर खरीदी जा रही।