उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राघवी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वही इस हादसे में एक कि मोके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उज्जैन के राघवी थाना क्षेत्र की घटना
मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल एक ही परिवार के है। जो नुक्ते में शामिल होकर अपने गांव लसूड़िया लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए , जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। यह घटना उज्जैन के राघवी थाना क्षेत्र की है।