धार : मध्यप्रदेश के धार में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे के चलते 2 लोगों की मौत हो गई, वही 30 से अधिक लोगों को गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार 36 मजदूरों से तूफान वाहन भरा हुआ था। जो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते 2 की घटना स्थल पर मौत हो गई। इधर, सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत ओर तिरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार सोयाबीन कटाई के लिए बाग क्षेत्र से आए मजदूरों से भरा तूफान वाहन का पहिया निकलने से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से अनिल पिता चेनसिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम झिरपानिया तथा मुकेश पिता भांगडा उम्र 45 साल निवासी झिरपानिया थाना बाग की मौत हो गई।
सोमवार रात करीब 9.30 बजे की घटना
वहीं, हादसे में अजय पिता कलमसिंह उम्र 20 साल निवासी झिरपानिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। वही अन्य 32 को मामूली चोट आई है। यह हादसा सोमवार रात करीब 9.30 बजे राजगढ़-पारा मार्ग पर मोहनखेड़ा के समीप हुआ। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।