होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

11 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

11 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

11 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
 

मेष

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी, छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, पर कुलमिलाकर प्रेम -भाव की वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कारोबार में शुभ लाभ मिलेगा।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में सफलता का योग बन रहा है, साथ ही पदोन्नति के भी आसार हैं। सरकारी कामकाज मे अड़चन आ सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन

आज कोई नया काम प्रारंभ ना करें। आपके खर्च बढ़ेंगे और आत्मसम्मान को ठेस लग सकती है। अनावश्यक बहस से दूर रहें। जीवनसाथी और बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी।

कर्क

अचानक धनलाभ होगा और आप पैसा दोस्तों पर खर्च करेंगे। दूर के करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक पुरूषों को आज पत्नी का प्यार मिलेगा।

सिंह

धन लाभ के आसार बन रहे हैं, घर में सुख-शांति वापस आएगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।

 

कन्या

कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च ना करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।
 

तुला

परिवार सहयोग करेगा। प्रमोशन का योग है। कारोबार आगे बढ़ेगा। सोच विचार कर निवेश करें।

वृश्चिक

बॉस-मैनेजर आदि से सर्तक रहें और विवाद ना करें। दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति बदलने पर सुबकुछ ठीक हो जाएगा। कहीं से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

धनु

किसी बात को ज्यादा बर्दाश्त करेंगे तो मानसिक तनाव हो सकता है। अपनों की चिंता सता सकती है। भोजन टाइम से करें, वरना सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।यात्रा को टाल देें।
 

मकर

विदेश से शुभ समाचार मिलेगा परन्तु आज किसी को पैस ना तो दें और ना ही लें। दुविधा में रहेंगे जिससे फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है।

कुंभ

दुविधा बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना घर में तांडव हो सकता है। मीटिंग में अपना कोई प्रस्ताव ना रखें, वरना मानहानि हो सकती है।
 

मीन

पूरा दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। मेहनत के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिलेगा।

 


संबंधित समाचार