होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

09 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

09 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

09 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
 

मेष

आज शरीर में आलस और थकान की वजह से काम में आपका मन नहीं लगेगा। आज आप अपने बॉस से सावधानी से बात करें और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
 

वृषभ

आज अपनी वाणी और व्यवहार पर सतर्क दृष्टि रखें, किसी भी विवाद से दूर रहें। सेहत को संभालकर रखेंं, खर्च बढ़ने की संभावना है। चिंता बढ़ेगी।

मिथुन

पुरानी खोई हुइई चीज मिल सकती है। यात्रा पर जाने की संभावना है। विदेश में किए गए कारोबार से अच्छा धन लाभ मिल सकता है।

कर्क

मैनेजर या विरोधियों से मनमुटाव की संभावना बन रही है। हर तरह के विवाद से दूरी बनाएं। आज बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी। शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह

कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नए काम को करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।
 

कन्या

आज का दिन दुविधा में भरा रहेगा। आज कोई भी फैसला ना करें। कोई भी नया काम करना अशुभ होगा। वाणी पर संयम बनाकर रखें। मध्याहन के बाद धन लाभ का योग है।

तुला

आज आपको धैर्य बनाकर रखना बहुत ही जरुरी है। किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। फिजूलखर्ची आपको भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी हिम्मत बढ़ेगी।

 

वृश्चिक

आज आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। घर में कलह हो सकती है। क्रोध ना करें। सेहत बिगड़ सकती है।

धनु

सावधानी बरतें और सोच विचार कर काम करें, वरना बदनामी हो सकती है। आपका गुस्सा आप पर ही भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

मकर

आज आपको धन का लाभ होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। लंबी यात्रा पर जाने का योग है। तनाव बढ़ सकता है।
 

कुंभ

शेयर बाजार में आज भूलकर भी निवेश ना करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज कोई आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना हो सकती है।

मीन

आज आपके किसी करीबी से मुलाकात होगी। पार्टनर से भी रिश्ते सुधरते हुए दिख रहे हैं। वाणी पर संयम बनाएं और उचित शब्दों का इस्तेमाल करें।

 


संबंधित समाचार