होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

07 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)

07 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)

07 May 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

मेष

आज आपको सभी क्षेत्रों से लाभ होगा, लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ

आज आप आर्थिक मामलों में हर तरह से सतर्कता बरतें। खर्च वृद्धि संभव है। किसी विवाद में ना पड़े। खानपान में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। 

मिथुन

भावुकता से भरा हुआ दिन गुजरेगा। आत्म सम्मान को चोट लग सकती है। बेकार के खर्चों से दूरी बनाएं। जीवनसाथी से विवाद संभव है। सेहत में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

कर्क

धन लाभ के योग हैं। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। विवाहित लोगों में प्रेम बढ़ेगा।

सिंह

बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्य करेंगे। किसी करीबी से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा और तनाव भी दूर हो जाएगा। आपके दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। 

कन्या

नौकरी-कारोबार की दिशा में परेशानी बढ़ सकती है, कोई बुरा समाचार मिल सकता है। घर में मनमुटाव हो सकता है। प्रॉपर्टी के किसी भी कागज पर हस्ताक्षर ना करें। मां का आशीर्वाद लें।

तुला

आज परिवार का साथ मिलेगा और बिजनेस से जुड़े लोग आपकी सराहना करेंगे। धन लाभ तो होगा परन्तु दोपहर के बाद खर्चा बढ़ जाएगा।

वृश्चिक

नया काम तो आज बिलकुल भी शुरू ना करें, विपरित परिणाम हो सकता है। मान हानि हो सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। 

धनु

किसी सरकारी योजना में सहायता प्राप्त होगी। घर की साज-सज्जा में परिवर्तन कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। मां की सेहत में सुधार होगा।

मकर

नौकरी और बिजनेस दोनों से खूब लाभ होगा। आपके काम की लोग जमकर तारीफ करेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। विरोधी आपके सामने घुटने टेक देंगे।

मीन

काम का बोझ बढ़ने से आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है। किसी बच्चे के द्वारा कही गई कोई बात आपको पूरे दिन खुश रखेगी। किसी मित्र या परिजन से मुलाकात हो सकती है।


संबंधित समाचार