होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

05 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान

05 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान

05 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
 

मेष

आज मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं, धन लाभ के साथ में यात्रा का भी योग बन सकता है। घर में शांति बनी रहेगी। पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे।

वृषभ

आज आपको धन लाभ की संभावना बन रही है, घर के किसी बुजुर्ग से फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कही घूमने जा सकते हैं और आज चिंता मुक्त रहेंगे।
 

मिथुन

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे, आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। विरोधियों पर आपको सफलता प्राप्त होगी।

कर्क

आज आपकी बिजनेस और नौकरी से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। सेहत का साथ मिलेगा। पसंद के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। पार्टनर के संग करीबी बढ़ेगी।

सिंह

आज आप बिजनेस के मामले में धैर्य बरतें, वरना परेशानी हो सकती है। पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। परिवार को समय दें।

कन्या

अचानक से आया खर्चा आपकी परेशानी बढ़ा देगा। विरोधी परास्त होंगे। आपका प्रत्येक रूका हुआ काम पूरा होगा। संयम बनाकर रखें और गलत कामों से दूर रहें, वरना दिक्कत बढ़ सकती है।
 

तुला

आज आप बहुत ही भावुक रहेंगे, अपने पार्टनर पर दृष्टि बनाएं रखें, पार्टनर को कष्ट हो सकता है। नया काम शुरु ना करें। वाद-विवाद से बचें।
 

वृश्चिक

आज अपने काम को समय से पूरा कर लेंगे। बढ़ता हुआ खर्च परेशानी का कारण बनेगा। समाज में यश-कीर्ति बढ़ेगी। दोपहर के बाद घूमने जाने का योग है।
 

धनु

आज आपके ऊपर क्रोध हावी रहेगा, सोच-ससमझकर बोलें। घर में ही वाद-विवाद का माहौल हो सकता है। सेहत बिगड़ने की संभावना है।

मकर

नौकरी से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों से उपहार मिलने का योग है। प्रत्येक काम आराम से पूरा हो जाएगा। चोट लग सकती है।
 

कुंभ

आज आपको बड़े धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपके साझीदारों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आपके काम की सराहना होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनर के संग रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन

आज आपको इतना धन लाभ हो सकता है जिसके बारे में आपने अपेक्षा भी नहीं की होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। पैसों के लेनदेन से दूर रहें। पार्टनर की कोई बात आपको परेशान करेगी।

 


संबंधित समाचार