होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मोदी सरकार ने तिरुपति लड्डू विवाद में लिया बड़ा एक्शन, इस कंपनी को थमाया शो कॉज नोटिस

मोदी सरकार ने तिरुपति लड्डू विवाद में लिया बड़ा एक्शन, इस कंपनी को थमाया शो कॉज नोटिस

Tirupati laddu controversy: तिरुपति मंदिर के लड्डू विवाद में मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने घी सप्लाई करने वाली एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस मामले में चार कंपनियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से एक का सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में विफल हो गया, जिसमें जानवरों की चर्बी पाए जाने की खबर मिली है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगाया थ गंभीर आरोप : 

Tirupati laddu controversy: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तिरुपति के प्रसाद लड्डुओं में पशुओं की चर्बी मिलाई गई है। नायडू के आरोपों का समर्थन करते हुए टीडीपी सरकार ने गुजरात की एक प्रयोगशाला की रिपोर्ट पेश की, जिसमें लड्डुओं में चर्बी की मौजूदगी की पुष्टि की गई।

ये भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर में शुद्धिकरण अनुष्ठान, भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से मांगी गई माफी

शुद्धिकरण अनुष्ठान कर वेंकटेश्वर स्वामी से मांगी गई माफ़ी: 

Tirupati laddu controversy:  आपको बता दें तिरुपति लड्डू विवाद के बीच, तिरुमला मंदिर में सोमवार (23 सितंबर) को शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया, जिसमें भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से मंत्रोच्चार करते हुए माफी मांगी गई। 4 घंटे तक चली इस शुद्धिकरण पूजा, जिसे शांति होमम कहा जाता है, में पंचगव्य प्रोक्षण के माध्यम से भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को प्रसन्न किया गया। 

ये भी पढ़ें: "आज मेरी वही व्यथा जो भरत जी की थी..."
 


संबंधित समाचार