होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर गुंजी किलकारी, बाघिन पी 141 ने दिया 4 शावकों को जन्म, तस्वीरें आई सामने

MP NEWS: पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर गुंजी किलकारी, बाघिन पी 141 ने दिया 4 शावकों को जन्म, तस्वीरें आई सामने

पन्ना :मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में बाघिन P141 ने 4 शावकों को जन्म दिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। बाघिन P141 के एक बार फिर मां बनने से पन्ना में बाघों का कुनबा बढ़ा है। इधर, बाघिन के मां बनने की जानकारी खुद पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा साझा की गई। 

शावक अपनी मां के साथ भ्रमण करते आये नजर 

इधर, टाइगर रिजर्व के गेट खुलने के बाद से नन्हे शावकों का दीदार करने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बाघिन द्वारा शावकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं। बाघिन व शावकों की नियमित रूप से मानीटरिंग की जा रही है। हाल ही में मानीटरिंग दल को चारों शावकों व बाघिन दिखाई दी है। अब यह शावक अपनी मां के साथ भ्रमण करने लगे हैं। बाघिन व चारों शावक स्वस्थ हैं।

शावकों की संख्या 90 के पार पहुंची 

बता दें कि पी-141 ने पहले लिटर में मार्च 2018 में दो शावको को और दूसरे लिटर में जून 2020 में दो शावकों को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2022 में तीसरे लिटर में दो शावकों को मडला रेंज में जन्म दिया था। तो वही अब 2024 में 4 शावकों को जन्म देने से नन्हे शावकों की किलकारी पन्ना टाईगर रिजर्व में गूंज रही है। इधर, बाघों का कुनबा बढ़ने से शावकों की संख्या 90 के पार पहुंच गई है। 


संबंधित समाचार