होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ब्रिटेन में इस बार बनेगी लेबर पार्टी की सरकार, किएर स्टार्मर बनेंगे नए प्रधानमंत्री

ब्रिटेन में इस बार बनेगी लेबर पार्टी की सरकार, किएर स्टार्मर बनेंगे नए प्रधानमंत्री

लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए 4 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इसी कड़ी में बड़ी खबर सामने आई हैं कि, लेबर पार्टी ने अपनी सरकार बनाने के लिए इस बार 326 सीटों का आँकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में लेबर पार्टी ने भारी मतों से जीत हासिल की हैं। ऐसे में अब 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में इस बार वापसी करेगी। सूत्रों की माने तो लेबर पार्टी ने इस बार 410 सीटें जीती हैं , वहीं एक ओर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी कंजर्वेटिव पार्टी से 119 सीटें जीत पाई हैं।

किएर स्टार्मर का नाम तय :

जिसेक आधार पर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री लेबर पार्टी से किएर स्टार्मर का नाम तय किया गया हैं। बता दें कि स्टार्मर पहले जर्मी कोर्बिन के नेता थे, जिसके बाद साल 2020 में उन्हें लेबर पार्टी का नया नेता चुना गया था।  वहीं एक ओर कंज़र्वेटिव पार्टीकी बात करें तो इतिहास में ये उसकी सबसे बुरी हार होगी।  

47 सीटों का फायदा :

इसके साथ ही साल 2019 के चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने संसद के 650 सीटों में से 364 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तब  बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। बता दें कि पिछले बार की तुलना में उन्हें 47 सीटों का फायदा मिला था। ऐसे में अब साल की स्थिति की बात करें तो बिल्कुल ही उलट गई है। आपको बता दे कि,   सरकार बनाने के लिए ब्रिटेन में 326 सीटों का आंकड़ा पर करना अनिवार्य हैं। 

 
 
  
 


संबंधित समाचार