होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Paper Leaks : भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा होते है पेपर लीक? चौंकाने वाली रिपोर्ट

Paper Leaks : भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा होते है पेपर लीक? चौंकाने वाली रिपोर्ट

Paper Leaks : भारत में पेपर लीक के मामले अब आम बात जैसी हो गई है। हर साल पेपर लीक की खबरे सामने आती रही है। जैसे हाल ही में नीट पेपर लीक का मामला सामने आया था। नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष ने सदन में बीजेपी को घेरा था। हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचारधीन है, लेकिन इससे पहले भी देश और देश के कई राज्यों में पेपर लीक के मामले सामने आते रहे है। पिछले 7 साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो देश के 15 राज्यों में करीब 70 बार पेपर लीक हुए है। 

आपने खबरों में देखा होगा की देश और देश के कई राज्यों में कई बड़ी से बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिसके बाद परिक्षाओं को कैंसिल किया गया। पेपर कैंसिल के चलते छात्रों के भविष्य पर सवाल भी उठे, लेकिन पेपर लीक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर देश में ऐसा कौनसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा पेपर लीक होते आए है। आइए आपको बताते है...

अब तक इतनी बार हुए पेपर लीक!

मीडिया मे प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले साल 2021 में सामने आए है। साल 2021 में 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे। वही साल 2019 में 9 पेपर लीक, साल 2020 में 12 पेपर लीक, साल 2022 में 11 पेपर लीक, साल 2023 में 12 पेपर लीक और साल 2021 से अबतक 5 पेपर लीक के मामले सामने आ चुके है। 

इस राज्य में सबसे ज्यादा पेपर लीक

देश के राज्यों में सबसे ज्यादा पेपर लीक मामलों में राजस्थान पहले नंबर पर है। राज्स्थान में सबसे ज्यादा 7 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। जिनमें 38 लाख 41 हजार आवेदक प्रभावित हुए। इन परीक्षाओं से करीब 40 हजार से अधिक पद भरे जाने थे। वही दूसरे नंबर पर तेलंगाना और मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है। इन दोनों राज्यों में 5 पेपर लीक मामले सामने आए है। इन राज्यों में कुल 3770 पदों पर भर्ती होनी थी। एमपी में 5 बार  पेपर लीक हुए जिसके चलते 1 लाख 64 से अधिक आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

पेपर लीक मे ये राज्य भी शामिल

पेपर लीक मामले में उत्तराखंड़, गुजरात और बिहार राज्य भी शामिल है। उत्तराखंड की बात करे तो यहां 4 पेपर लीक हुए। जिसके चलते 2 लाख से अधिक आवेदक प्रभावित हुए। वही गुजरात और बिहार की बात करे तो इन दोनों राज्यों में 03 पेपर लीक के मामले सामने आए। बिहार और गुजरात पेपर लीक में करीब 22 लाख 87 हजार आवेदक प्रभावित हुए। तो वही जम्मू-कश्मीर में 3 बार पेपर लीक हो चुके है। 


संबंधित समाचार