होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मोहन के कैबिनेट मंत्री ने पैर छूकर मांगी महिला से माफी

मोहन के कैबिनेट मंत्री ने पैर छूकर मांगी महिला से माफी

मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सदैव चर्चाओं और मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपने क्षेत्र की एक बाढ़ पीड़ित महिला के दरवाजे पर खड़े हैं, महिला उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रही है और मंत्री जी सुन रहे हैं। इसके बाद वे महिला के पैर छूकर माफी भी मांगते नजर आ रहे हैं।

क्या है मामला

दरअसल ग्वालियर में बीते दिनों हुई जमकर हुई बारिश के चलते तोमर के खुद के विधानसभा क्षेत्र में न केवल सड़कों बल्कि सैकड़ों घरों तक में सीवर और बरसात का पानी भर गया था। इसके बाद मंत्री पानी में ही इन जलमग्न बस्तियों में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इस बीच एक महिला ने उनका रास्ता रोक लिया और खूब खरी खोटी सुनाने लगी। ये देख मंत्री महिला के पैर छूने लगे।

महिला ने सुनाई खरी खोटी

नाराज महिला ने मंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाई। महिला ने कहा कि हम आपसे कोई जायदाद नही मांग रहे हैं। हमको इस बात का जवाब चाहिए कि आप हमारी कॉलोनी से रुष्ट क्यों हैं ? आप वो दो देखो...वो देखो सब जगह पानी भरा है। इस बीच महिला के पैर छूने की कोशिश तोमर करते हैं तो महिला कहती है कि आप पैर मत छुइये। फिर वह मंत्री को पकड़कर अपने घर में ले गई। वहां ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम, किचन में भरे बरसात और सीवर का पानी दिखाया।

अफसरों पर जताई नाराजगी  

इलाके का नजारा देखकर मंत्री अपने साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारियों के सामने दुखी होकर खूब नाराज हुए। उन्होंने कहा कि परसो भी मैं निर्देश देकर गया था। एक सीवर का चेम्बर जुड़ना था, लेकिन नहीं जुड़ा। उन्होंने अफसरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये काम जल्द पूरा करें।


संबंधित समाचार