होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Pakistan Budget : पाकिस्तान में ऐसे पेश किया जाता है बजट, जानिए 

Pakistan Budget : पाकिस्तान में ऐसे पेश किया जाता है बजट, जानिए 

Pakistan Budget : भारत की मोदी सरकार 3.0 आज अपना पहला बजट पेश कर रही है। नए ससंद भवन में सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही है। बजट में मोदी सरकार ने बिहार और आंध्रप्रदेश के लिए विशेष पैकेज दिया है। इसके अलावा बजट में कहा है कि 5 साल में 4 करोड़ रोजगार दिए जाएंगे और किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। मोदी सरकार तो अपना बजट पेश कर रही है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पाकिस्तार में कैसे और कितने का बजट पेश किया जाता है, बजट पेश करने की प्रक्रिया क्या होती है। आइए आपको बताते है...

क्या होता है बजट?

सबसे पहले आपको बताते है कि बजट क्या होता है? बजट दुनिया के हर देश की सरकारे पेश करती है। बजट में देश की आर्थिक, वित्तीय, राजकोषीय और योजनाओं की झलक होती है। बजट के माध्यम से घरेलू से लेकर बाजार ओर सरकार की नीतियों का आकलन किया जाता है। बजट में देश के राज्यों और विभिन्न योजनाओं की शुरूआत या फिर नई योजनाओं के लिए कितना पैसा खर्चा होगा, किया जाएगा यह सब तय होता है। 

पाकिस्तान में कैसे पेश होता है बजट?

पाकिस्तान में हर सार जून के माह में बजट पेश किया जाता है और 1 जुलाई को वित्तीय वर्ष की शुरूआत होती है। वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए बजट को मंत्रिमंडल विचार करके मंजूरी देता है। इसके बाद बजट को संसद में पेश किया जाता है। जिस बजट पेश होता है उस दिन सदन में अन्य दूसरी ​गतिविधियों पर पाबंदी होती है। सिर्फ बजट पर चर्चा होती है। सदन में अनुदान की हर मांग पर चर्चा होती है। इसके बाद मतदान किया जाता है। बजट पेश होने के बाद वित्त विधेयक लेखा मत लेकर पारित कर दिया जाता है। 

कितना होता है पाक का बजट?

आंकड़ो के अनुसार पाकिस्तान का बजट भारत के से आठ गुना कम होता है। देश की मोदी सरकार ने 2024 में अपने अं​तरिम बजट में 47 लाख 65 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया था। वही पाकिस्तान में भारतीय रूपयो में 5 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया था।     


संबंधित समाचार