होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

इस माह कभी भी खत्म हो सकता है राजधानी के दो प्रमुख मार्ग और एक फ्लाईओवर के शुरू होने का इंतजार

इस माह कभी भी खत्म हो सकता है राजधानी के दो प्रमुख मार्ग और एक फ्लाईओवर के शुरू होने का इंतजार

भोपाल। राजधानी में काफी समय से फोरलेन, सिक्सलेन व फ्लाई ओवर के काम चल रहे हैं। लोगों को भी इन कामों के पूरा होने और रास्ता खुलने का इंतजार है, लेकिन 4 डेडलाइन निकलने के बाद अब कोलार सिक्सलेन और जीजी फ्लाईओवर की सौगात इस माह लोगों को मिल सकती है। जबकि आईएसबीटी से आरआरएल तिराहे तक एक साल से बंद रास्ता भी इस माह खुल जाएगा। जबकि एेशबाग आरओबी का काम काफी समय रुका है, जो दिसंबर 2025 तक पूरा होगा। वहीं बैरागढ़ आरओबी का काम भी काफी तेजी से चल रहा है, लेकिन डेड लाइन 2025 की है। 

चौराहे विकसित करने का कार्य

कोलार सिक्सलेन में गेस्ट हाउस से गोल चौराहा तक सिक्सलेन सड़क पूरी बन गई है। सड़क के बीच में डिवाइडर और चौराहों को विकसित करने के काम चल रहे हैं। इस रोड पर चूना भट्टी और कोलार गेस्ट हाउस दो सबसे बड़े चौराहों का विकास अत्याधुनिक तरीके से किया जा रहा है। इन चौराहे और गेस्ट हाउस से मैनिट रोड की तरफ 6 लेन बनने का काम चलता रहेगा, लेकिन ट्रैफिक इस माह खोल दिया जाएगा। 
 

जीजी फ्लाई ओवर, कोलार सिक्सलेन, आईएसबीटी से आरआरएल तिराहे तक का मार्ग व शाहपुरा से दानिश कुंज होते हुए बसंत कुंज तक फोरलेन के काम अंतिम चरण में हैं। जीजी फ्लाईओवर पहले दिसंबर 2023, उसके बाद जनवरी 2024, उसके बाद जून 2024 और सितंबर 2024 में लोकार्पण की डेड लाइन तय हुई।  

थ्री लेयर फ्लाईओवर का काम इस माह शुरू होंगे


लालघाटी से सीहोर नाके तक थ्री लेयर फ्लाईओवर का काम शुरू हो चुका है। जबकि इस माह प्रभात चौराहे पर थ्री लेयर फ्लाईओवर का काम शुरू हो जाएगा। रत्नागिरी से गोविंदपुरा व मिसरोद तक थ्री लेयर फ्लाईओवर की अनुमति अभी मिली है। 
इस काम को शुरू होने में समय लगेगा।     

ऐशबाग आरओबी अभी अधूरा 

 प्रभात चौराहा थ्री लेयर फ्लाई ओवर, द्वारका नगर आरओबी का भूमि पूजन हो चुका, रत्नागिरी से मिसरोद व एयरपोर्ट तक थ्री लेयर फ्लाईओवर को केंद्र से मिली मंजूरी व बैरागढ़ आरओबी, लालघाटी से सीहोर नाके तक थ्री लेयर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू, इन कार्यों को पूरा होने में दो साल और लगेंगे। 

यह काम अंतिम चरण में 

जीजी फ्लाई ओवर, कोलार सिक्सलेन, आईएसबीटी से आरआरएल तिराहे तक व शाहपुरा से दानिश कुंज होते हुए विनीत कुंज तक फोरलेन के काम अंतिम चरण में हैं।  कोलार सिक्सलेन में गेस्ट हाउस से गोल चौराहा तक  सड़क पूरी बन गई है। सड़क के बीच में डिवाइडर और चौराहों को विकसित करने के काम चल रहे हैं। इन चौराहे और गेस्ट हाउस से मैनिट रोड की तरफ 6 लेन बनने का काम चलता रहेगा, लेकिन ट्रैफिक इस माह खोल दिया जाएगा।

 आज से दूर होंगी मेट्रों की अड़चनें

शहर में मेट्रो रेल लाइन के काम में बाधा बन रही अड़चनें शनिवार से हटना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने आपसी सहमति से कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि कलेक्टर कौशेलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर पुल बोगदा पर मेट्रो परियोजना के बिना किसी रुकावट के कार्य करने के लिए निर्माणों को हटाया जाएगा। इसके लिए मेट्रो परियोजना, नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुल बोगदा, आजाद नगर का निरीक्षण किया गया। जहां पर स्थानीय निवासियों से चर्चा की गई तो उन्होंने किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं जताई है। आजाद नगर में मेट्रो लाइन के मार्ग में 38 मकान आ रहे हैं। इनको हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू होगी, जिसके तहते पहले दो मकान हटाए जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे सभी मकानों को हटा दिया जाएगा। बता दें कि गुरुवार को एडीएम सिद्धार्थ जैन द्वारा एसडीएम शहर, मेट्रो परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


संबंधित समाचार