होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जहां रहा करती थीं दिवंगत अभिनेत्री, जिस सड़क से निकली थी उनकी अंतिम यात्रा, अब उस जगह का नाम पड़ा 'श्रीदेवी चौक' 

जहां रहा करती थीं दिवंगत अभिनेत्री, जिस सड़क से निकली थी उनकी अंतिम यात्रा, अब उस जगह का नाम पड़ा 'श्रीदेवी चौक' 

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए बीएमसी ने मुंबई के लोखंडवाला जंक्शन का नाम 'श्रीदेवी चौक' रख दिया है। श्रीदेवी ग्रीन एकर्स टावर में इसी सड़क पर रहती थीं, और उनकी अंतिम यात्रा भी इसी मार्ग से गुज़री थी। इसीलिए नगर पालिका और स्थानीय लोगों के अनुरोध पर चौक का नाम उनके सम्मान में रखा गया है।

श्रीदेवी चौक का आज अनावरण:

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम आज शनिवार (12 अक्टूबर) को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बोनी कपूर और उनका परिवार अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है। बता दें, 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के अप्रत्याशित निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरा झटका दिया था। उनके निधन के बाद भी उनकी विरासत उनके प्रशंसकों के जीवन में बनी हुई है, और उनकी यादें श्रद्धांजलि के रूप में जीवित हैं।

श्रीदेवी के बायोपिक बनाने को लेकर बोनी कपूर ने किया मन: 

बता दें कि श्रीदेवी के जीवन पर एक बायोपिक बनाने की अफवाहें भी उठी हैं। हालांकि, उनके पति बोनी कपूर ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा, "वह एक बेहद निजी इंसान थीं और उनकी जिंदगी को निजी ही रहना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होगा। जब तक मैं जीवित हूं, मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।"


संबंधित समाचार