होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ajay Singh Rahul : बदलेगा रीवा शहर का नाम, विधानसभा में उठा मुद्दा

Ajay Singh Rahul : बदलेगा रीवा शहर का नाम, विधानसभा में उठा मुद्दा

Ajay Singh Rahul : देश और प्रदेश में ऐसे कई शहर हैं जिनके नाम बीते सालों में बदले गए है। प्रदेश के सीएम मोहन यादव खुद कई गांवों के नाम बदल चुके है। हाल ही में प्रदेश के एक जिले का नाम बदलने की मांग अब विधानसभा में उठी है। यह मांग कांग्रेस विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने उठाई है।

रीवा का बदलेगा नाम? 

कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने रीवा शहर का नाम दबलने की मांग उठाई है। विधानसभा बजट सत्र के दौरान अजय सिंह ने कहा है। कि रीवा शहर का नाम समदड़िया शहर किया जाना चाहिए। यह डिमांड क्षेत्र के लोगों की है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अजय सिंह राहुल कांग्रेस के सीनियर नेता है। वे वर्तमान में चुरहट से कांग्रेस विधायक है। वे नेताप्रतिपक्ष भी रह चुके है। अजय सिंह सातवीं बार विधायक का चुनाव जीते है। 

क्यों उठा नाम बदले का मामला

दरसअल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने प्रश्नकाल के दौरान सतना में पॉलिटेक्निक की भूमि समदड़िया बिल्डर को देने का मुद्दा उठाया था। इसी को लेकर अजय सिंह राहुल ने कहा की अब तो रीवा शहर का नाम बदल देना चाहिए। रीवा का हर व्यक्ति कह रहा है कि रीवा का नाम समदड़िया शहर रख देना चाहिए। रीवा शहर के री-डायवर्सिफिकेशन में कोई दिक्कत नहीं हैं। लेकिन रीवा में समदड़िया को जमीन देने पर लोगों को दिक्कत जरूर है। 


संबंधित समाचार