Surya Arun Kendra Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते है। इसी कड़ी में 12 फरवरी की देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर सूर्य कुंभ में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते शक्तिशाली केंद्र राजयोग का निर्माण होगा। जो की 3 राशियों के लिए बेहद खास है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में विराजमान है और आज रात 12 बजे के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। तो चलिए जानते है कौन सी है वो राशियां जिनकी रातों रात किस्मत बदलने वाली है। ....
Surya Arun Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मा, पिता, मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा , सफलता इत्यादि के कारक माने जाते है। सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते है। वही सौर मंडल के नौ ग्रह में से अरुण शामिल नहीं है, लेकिन ज्योतिष में इसका विशेष महत्व है। वे कुंभ राशि में शासन करते हैं और उच्च राशि वृश्चिक होती है।
मेष राशि
सूर्य- अरुण का केंद्र राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। दोस्तों और सहयोगियों का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में सफलता पाएंगे। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में मुनाफा मिलेगा परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।सूर्य गोचर से मेष राशि वालों आय बढ़ सकती है और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं
कुंभ राशि
सूर्य अरुण और केंद्र राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक हो सकता है। कई धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरीपेशा को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि
सूर्य-अरुण का बना केंद्र योग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से मुनाफा हो सकता है। नौकरी में भी नए अवसर मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।सूर्य गोचर से छात्रों का अनुकूल समय शुरू होगा। व्यापारियों को धन कमाने के शानदार अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी
जानें क्या है केन्द्र योग
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री की दूरी पर होते हैं या चौथे और दसवें भाव में होते हैं, तो इसे केंद्र योग कहते हैं। सूर्य अरुण के बीच केंद्र योग बनने से धन लाभ सफलता तो शनि शुक्र के बीच केंद्र योग बनने से विशेष लाभ मिलता है।इस योग से आत्मविश्वास में वृद्धि,बिज़नेस में सफलता, धार्मिक कार्यों में रुचि , समाज में मान-सम्मान, नई संपत्ति, वाहन आदि खरीदने और लंबे समय से रुके काम पूरे होते हैं।