होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दशहरा मैदान में गुफा व माता की प्रतिमा है आकर्षण का केंद्र, प्रतिदिन उमड़ रही भारी भीड़

दशहरा मैदान में गुफा व माता की प्रतिमा है आकर्षण का केंद्र, प्रतिदिन उमड़ रही भारी भीड़

दिलीप वर्मा// तिल्दा नेवरा। शारदीय नवरात्रि पर्व तिल्दा नेवरा शहर व छेत्र में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जगह जगह माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव से पूजा अर्चना जारी है।

इसी कड़ी में मां आदिशक्ति दुर्गोत्सव समिति तिल्दा नेवरा द्वारा दशहरा मैदान नेवरा में मां दुर्गा की आकर्षक ,मनमोहक प्रतिमा स्थापित कर यहां पर गुफा का निर्माण किया गया है साथ ही बहुत ही सुंदर झांकी की प्रस्तुति भी की जा रही है। यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित हो रहे है। रोज भारी भीड़ श्रद्धालुओं की यहां उमड़ रही है। 

मां आदिशक्ति दुर्गोत्सव समिति के घनश्याम अग्रवाल समाजसेवी, रमेश रिंकू अग्रवाल, अंकित अग्रवाल बालाजी, रवि गांधी, अरुण अग्रवाल, सूरज नारायण शर्मा, रमेश शर्मा, मोती मुनका, गोविंद शर्मा, कान्हा अग्रवाल आदि जुटे हुए है।

 


संबंधित समाचार