रायपुर : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आज रायपुर दौरे है। जहां पर वह प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच संगठन के पदाधिकारी, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, कोषाध्यक्ष नंनद जैन और सभी मंत्री गण भी मौजूद हैं।
विकसित भारत की कल्पना को मिलेगी गति :
इस बीच बजट में मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि, इस बजट में विकसित भारत का रोड मैप है। यह बजट अमृतकाल का बजट है, विकसित भारत की कल्पना को बजट से गति मिलेगी। 2047 तक देश विकसित भारत बनेगा। मध्यम वर्ग का सशक्तिकरण हुआ है। 12 लाख की इनकम तक जीरो टैक्स करके बड़ी राहत दी गई है। अन्नदाता का समग्र कल्याण बजट से होगा। जहां प्रोडक्टिविटी कम है वहां स्टोरेज बढ़ाने इन्वेस्टमेंट होगा। साथ ही युवाओं के लिए बजट में बहुत कुछ है।
अनुसंधान के क्षेत्र में होगा फोकस :
अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष फोकस है, वहीं MSME सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा स्टार्टअप के लिए फंड्स ऑफ फंड के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान है। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में विशेष प्रावधान है। इसके आगे प्रहलाद जोशी कहा कि, केंद्र सरकार का बजट हर वर्ग के लिए है। आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। अब हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहे है।