होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sukma Breaking : जादू टोना के शक में बलौदाबाजार के बाद अब कोंटा में पांच लोगों की निर्मम हत्या, पुलिस थाना पहुंचकर आरोपियों ने किया सरेंडर

Sukma Breaking : जादू टोना के शक में बलौदाबाजार के बाद अब कोंटा में पांच लोगों की निर्मम हत्या, पुलिस थाना पहुंचकर आरोपियों ने किया सरेंडर

रिपोर्टर - पंकज सिंह 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जादू टोना के शक में 5 लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना को अंजाम गांव के ही 5 लोगों ने दिया है। कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में रविवार सुबह 11 बजे लाठी और डंडों से पीटकर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी पांचों आरोपी ग्रामीणों के साथ कोंटा थाना पहुंचकर अपने आप को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर के दौरान आरोपियों ने अपने साथ घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए लाठी और डंडे भी लेकर आए।   घटना की जानकारी मिलते ही सुकमा एसपी किरण चव्हाण, कोंटा एएसपी आकाश राव एयर कोंटा एसडीओपी सुमित गुप्ता मौके पर पहुंच गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोंटा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एतकल में जादू-टोना के शक में 03 महिला सहित कुल 05 ग्रामीणों को लाठी/डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया है। मृतकों का नाम क्रमशः 01. मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, 02. मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, 03. श्रीमती मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, 04. श्रीमती करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष, एवं  05. श्रीमती मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष  सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।

उपरोक्त घटना के आरोपियों का नाम क्रमशः 01. सवलम राजेश पिता सवलम कन्ना उम्र 21 वर्ष, 02. सवलम पिता हिड़मा पिता सवलम लच्छा, 03. कारम सत्यम पिता कारम रामा उम्र 35 वर्ष, 04. कुंजाम मुकेश पिता कुंजाम कन्ना उम्र 28 वर्ष, एवं 05. पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है। घटना स्थल के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार