होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

स्कूल में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल व गरिमामय आयोजन

स्कूल में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल व गरिमामय आयोजन

भारत में प्रारंभ हुए योग का महत्व आज संपूर्ण विश्व में व्याप्त हो चुका है। 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। शारीरिक व मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यही कारण है कि योग करना आज लोगों की दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। अब तो योग से गंभीर बीमारियों का इलाज भी किया जाने लगा है। कोरोना काल में इसका महत्व व लाभ प्रमाणित हो चुका है‌।

माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विशाल परिसर में योग दिवस सानंद मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "महिला सशक्तिकरण के लिए योग" था। कार्यक्रम में विद्यालयके सभी बच्चो ने भाग लेकर योग का शानदार प्रदर्शन किया | शिक्षिकों  ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। योग एक ऐसी प्रथा है, जिसकी उत्पत्ति हजारों साल पहले हमारे देश में ही हुई थी। योग दिवस को मनाने से इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा जा सकता है। 


संबंधित समाचार