होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

'ब्रिज और रीवर फ्रंट निर्माण का अध्ययन किया', अमेरिका प्रवास के संबंध में डिप्टी CM अरुण साव प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दे रहे जानकारी 

'ब्रिज और रीवर फ्रंट निर्माण का अध्ययन किया', अमेरिका प्रवास के संबंध में डिप्टी CM अरुण साव प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दे रहे जानकारी 

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास से शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। राजधानी वापसी पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। अमेरिका प्रवास से लौटने के बाद डिप्टी CM अरुण साव प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, जिसमें अमेरिका प्रवास के संबंध में जानकारी दे रहे हैं. डिप्टी सीएम ने बताया कि अधोसंरचना निर्माण की तकनीक को लेकर काफी कुछ सीखने को मिला, पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा की.

न्यूयार्क से वाशिंगटन तक सड़क से सफर किया: साव 

ब्रिज और रीवर फ्रंट निर्माण का अध्ययन किया, स्टील से ब्रिज के निर्माण को लेकर जानकारी ली. अमेरिका में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के लोगों से बात हुई, न्यूजर्सी में एक बड़ा कार्यक्रम हुआ, न्यूयार्क से वाशिंगटन तक सड़क से सफर किया. जर्सी डिवाइडर की तकनीक देखने मिली. वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस समेत महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण‌ किया. यूएनओ के मुख्यालय में जाकर अध्ययन करने का अवसर मिला. शिकागो में नाचा के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला.

कांग्रेस के छग बंद पर डिप्टी CM अरुण साव का तंज: 

कांग्रेस के छग बंद पर डिप्टी CM अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा है कि घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है, हमारी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर है.दोषियों पर कार्रवाई करने में सरकार संकोच नहीं करेगी, अपराध की घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस बंद करे. 


संबंधित समाचार