होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अवैध शराब का जखीरा बरामद: मध्यप्रदेश की 35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब का जखीरा बरामद: मध्यप्रदेश की 35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

ठा. प्रेम सोमवंशी// कोटा:  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध कार्यवाही दौरान थाना कोटा व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) टीम द्वारा 2 फ़रवरी को अवैध रूप से नशे की सामग्री परिवहन करते घटना स्थल कोटा बिलासपुर मेन रोड मौहारखार के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी व मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक  सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब कुल 35 पेटी कीमती करीब 2.5 लाख रू बरामद किये गये।

भाटापारा के लिये लाई जा रही थी शराब :

मौके पर आरोपियों से पुछताछ पर नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा के लिये उपरोक्त शराब लाना बताया। घटनाक्रम में स्कार्पियो वाहन से आरोपी शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव व सोनू गुप्ता तथा मारूती अर्टीगा वाहन से आरोपी दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता  व ⁠दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता सभी निवासी चिरमिरी तथा खरीददार ⁠नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.) के विरूद्ध थाना कोटा में अपराध क्रमांक 98/2025 धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है। 

गिरफ्तार आरोपी:-     

01.    शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव उम्र 27 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)

02.    सोनू गुप्ता पिता अजय गुप्ता उम्र 30 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.) 

03.    ⁠दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 33 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.) 

04.    ⁠दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता पिता सुभाष गुप्ता उम्र 43 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)

05.    ⁠नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.)*

जप्त सामग्री:-

01.    स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब कुल 900 नग। 

02.    मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक  सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब। 
कुल 800 नग जुमला कुल 306 लीटर शराब कीमती 2.5 लाख रू 
03.    दोनो वाहनो की कीमती करीब 18 लाख रू 
04.    मोबाईल फोन 04 नग कीमती 20 हजार रू।
कुल कीमती करीब 21 लाख रू


संबंधित समाचार