होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

stock market: स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 906 अंक गिरकर 72,761 पर बंद, निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे

stock market: स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 906 अंक गिरकर 72,761 पर बंद, निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे

stock market:  आज  13 मार्च को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।  निफ्टी 338 अंक की गिरावट के साथ 21,997 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में शेयर  में गिरावट रही। आज  मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई है।  मिडकैप इंडैक्स में 1,646 अंक की गिरावट के साथ 37,591 के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक की गिरावट के साथ 40,641 के स्तर पर बंद हुआ।

भारी गिरावट के पीछे तीन कारण: 
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े कमजोर रहे हैं।

2023-24 का आखिरी वित्त महीना होने के कारण निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं।

कंपनियों के वैल्यूऐशन काफी ज्यादा हो गए हैं, इससे निवेशक थोड़े चिंतित हैं।

₹13 लाख करोड़ डूबे:
कल यानी मंगलवार को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप  385 लाख करोड़ रुपए था, जो आज घटकर 372 लाख करोड़ रहा गया है। यानी मार्केट कैप में ₹13 लाख करोड़ की गिरावट आई है।


 


संबंधित समाचार