होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

इस जिले में अब तक कुल 530 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, सिमगा में सर्वाधिक 753 मिलीमीटर

इस जिले में अब तक कुल 530 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, सिमगा में सर्वाधिक 753 मिलीमीटर

बलौदा बाजार जिले में अब तक मानसून के दौरान 1 जून 2024 से अब तक 530 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सबसे अधिक वर्षा सिमगा तहसील में 753 मिलीमीटर हुई। 

तहसील लवन 594 मिली, भाटापारा 587 मिली, सुहेला 543 मिली, बलौदाबाजार 503.5 मिली, कसडोल 486.4 मिली,  पलारी 473.7 मिली, टुण्डरा 416.5 मिली एवं सोनाखान 412.50 मिली सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। जिसकी औसत वर्षा 530 मिमी है।

इसी तरह शुक्रवार 26 जुलाई को हुई मूसलाधार  89.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले के तहसीलवार वर्षा सिमगा 165 मिली, भाटापारा 180 मिली, लवन 91.3 मिली, कसडोल 74.3 मिली, सुहेला 70 मिली, सोनाखान 62 मिली, बलौदाबाजार 58 मिली, पलारी 53.3 मिली एवं टुण्डरा 48.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।


संबंधित समाचार