होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

29 किलो 210 ग्राम चांदी की सिल्लियों के साथ चांदी तस्कर गिरफ्तार 

29 किलो 210 ग्राम चांदी की सिल्लियों के साथ चांदी तस्कर गिरफ्तार 

मनहरण सोनवानी//महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने चांदी की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 29 किलो 210 ग्राम चांदी की सिल्ली जब्त की गई है, जिसकी कीमत 28 लाख 33 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी बस में सवार होकर ओडिशा से रायपुर जा रहा था, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ किया। जहां चांदी के संबंध में कोई लीगल जानकारी नहीं दे पाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

22 लाख का डोडा हुआ बरामद 

सोमवार को पुलिस ने नेशनल हाईवे के किनारे लावारिस हालत में खड़े ट्रक की जांच की। जांच में ट्रक के अन्दर मुर्रा की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा गया 2 हजार 2 सौ 40 किलो डोडा बरामद हुआ। बरामद डोडा की कीमत 22 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 


संबंधित समाचार