होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Raksha Bandhan 2024: इस समय पर गलती से भी न बांधे राखी, जानिए इसके पीछे की वजह 

Raksha Bandhan 2024: इस समय पर गलती से भी न बांधे राखी, जानिए इसके पीछे की वजह 

Raksha Bandhan 2024: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। यह सभी पर्व का अपना एक अलग ही महत्त्व है। इन्ही में से एक है रक्षाबंधन, जिसका इंतजार सभी भारतियों को हर साल होता है। भाई-बहन द्वारा मनाया जानें वाला यह त्योहार प्रति वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दौरान बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई-बहन एकदूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस पर्व में शुभ मुहूर्त का बड़ा महत्त्व है। जानते है साल 2024 में रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त क्या है। 

भद्रा से बचे 

आपको बता दें कि रक्षाबंधन में राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधी जाती है। वहीं खासकर भद्राकाल (Bhadra Kaal) में राखी बांधने से बचना चाहिए। यही कारण है कि राखी बांधने से पहले सभी लोग मुहूर्त जरूर देखते हैं।  क्योंकि अशुभ मुहूर्त में राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। 

 इसकी शुरुआत 19 अगस्त को देररात 3:03 से शुरू हो जाएगी, जो 19 अगस्त को ही रात 11:55 तक रहेगी।ऐसे में रक्षाबंधन के अनुष्ठान का समय दोपहर 1:30 बजे से लेकर रात को 9:08 तक होगा। इसकी पूरी अवधि 7 घंटे 38 मिनट की है। भाई की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:43 से 4:20 तक रहेगा, प्रदोष काल में अगर आप अपने भाई को राखी बांधना चाहती हैं तो उसका शुभ मुहूर्त शाम 6:56 से लेकर रात्रि 9:08 तक रहेगा।


 


संबंधित समाचार