होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सेवानिवृत्त IAS रीता शांडिल्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शांडिल्य छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालेंगी 

सेवानिवृत्त IAS रीता शांडिल्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शांडिल्य छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालेंगी 

रायपुर। सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सदस्य नियुक्त किया गया है। 

इसे भी पढ़ें...आज मनाया जाएगा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, जानिए इसके पीछे की मान्यता और रस्म 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने तक रीता शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी संभालेंगी। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम  3(2) के प्रावधानों के अधीन अध्यक्ष के प्रशासकीय कर्तव्यों के पालन के लिए अधिकृत किया गया है। इसके पहले डॉ प्रवीण वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। डॉ वर्मा की नियुक्ति राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में सदस्य के रूप में की गई थी। 


संबंधित समाचार