होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CRIME NEWS MP: MP हुआ असुरक्षित, चार दिनों से शहर में हत्याओं का दौर जारी, मर्डर की घटनाओं से सकते में शहर के लोग

CRIME NEWS MP: MP हुआ असुरक्षित, चार दिनों से शहर में हत्याओं का दौर जारी, मर्डर की घटनाओं से सकते में शहर के लोग

जबलपुर : मध्यप्रदेश में जुर्म लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन शहर भर से हत्या,रेप, लूट और मर्डर के मामले सामने आ रहे है। इतना ही नहीं जबलपुर में पिछले चार दिनों से हत्याओं का दौर जारी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में आए दिन बदमाशों  द्वारा हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसको देखकर यह तो साफ़ हो गया है कि अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। 

पुलिस क्राइम रेट कंट्रोल करने का प्रयास कर रही 

बता दें कि जबलपुर में पिछले कुछ दिनों से हत्याओं का दौर जारी है। जारी आकड़ो के अनुसार थाना बरेला,कटंगी,खमरिया और घमापुर क्षेत्रों में दबंगों द्वारा अलग अलग तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसको देखते हुए शहर के लोग सकते में है। हालांकि पुलिस क्राइम रेट कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रही है। 

थाना बरेला,कटंगी,खमरिया और घमापुर क्षेत्रों में हुई हत्या

पहली घटना कटंगी क्षेत्र की है। जहां एक बदमाश ने छात्र के सिर पर लोहे का पाना मारकर हत्या कर दी।  वही दूसरी घटना बरेला के ग्राम बिलगड़ा की है। जहां एक युवक की  गला रेत कर  हत्या की है। इतना ही नहीं खमरिया में एक महिला की शराब पिला कर अज्ञात लोगों ने हत्या की। इसके साथ ही घमापुर क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। जिनकी तलाश अभी भी जारी है। बता दें कि यह सभी घटनाएं  पिछले चार दिनों के अंदर की गई है। 


संबंधित समाचार