होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

स्व. पटवा ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को 16,000 वोटों से हराया था, अब सुरेंद्र पटवा ने 40,779 वोटो से हराया

स्व. पटवा ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को 16,000 वोटों से हराया था, अब सुरेंद्र पटवा ने 40,779 वोटो से हराया

औबेदुल्लागंज। बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह की कहावत भोजपुर क्षेत्र के प्रत्याशियों में देखने को मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा ने 1989 में पूर्व मंत्री प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह राहुल भैया को 33,000 वोटों से हराया था। इसके बाद 1993 में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को 16,000 के लगभग वोटों से हराया। फिर वरिष्ठ वकील विजय धाकड़ को 17,000 वोटों से हराया। 1998 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा ने आमसभा में कहा था कि जितने बड़े कांग्रेसी नेता अएंगे उतने ही ज्यादा मतों से हारेंगे। 

2013 में पचौरी को 20,000 वोट से हराया था

इसके बाद 2003 में स्व. सुंदरलाल पटवा के बेटे सुरेंद्र पटवा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। सुरेंद्र पटवा ने भी कांग्रेस के राजेश पटेल को 2,800 मतों से हाराया था। फिर जब 2008 में विधायक सुरेंद्र पटवा का पूर्व विधायक राजेश पटेल से टक्कर हुई तो उन्होंने राजेश पटेल को 13,000 वोट के हराया था। इसके बाद 2013 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक सुरेंद्र पटवा की टक्कर हुई इस चुनाव में सुरेश पचौरी 20,000 मतों से हारे थे।

सुरेंद्र पटवा ने राजकुमार पटेल को 40,779 वोटो से हराया

 इसके बाद 2018 में विधायक सुरेंद्र पटवा ने फिर सुरेश पचौरी को 29,000 मतों से हराया था। अब 2023 में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल कांग्रेस के प्रत्याशी बने तो विधायक सुरेंद्र पटवा 40,779 वोटों से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत की सबसे बड़ी खासियत यह रहती कि 1989 से 2023 तक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। खास बात है कि सुंदरलाल पटवा से 1993 में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल 16000 के लगभग मतों से हारे थे अब बेटा सुरेंद्र पटवा ने राजकुमार पटेल को 40,779 वोटो से हराया है। इस लिए कहावत चरितात्र हो रही है, बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभानअल्लाह। 


संबंधित समाचार