होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नक्सलियों के मांद में घुसकर सुरक्षाबल मुठभेड़ को दे रहे अंजाम, कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर 

नक्सलियों के मांद में घुसकर सुरक्षाबल मुठभेड़ को दे रहे अंजाम, कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर 

सुकमा। देश के गृहमंत्री अमित शाह के डेडलाइन के बाद छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद ख़त्म करने के लिए सुरक्षबलों द्वारा लगातार एंटी नक्सल अभियान चलाये जा रहे हैं। जवान नक्सलियों के मांद इलाके बोटेलंका, इरापल्ली में घुसकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाये जा रहे हैं इस अभियान में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर सामने आई है। 

सुरक्षाबलों द्वारा बोटेलंका, एरनपल्ली से लगे आसपास के इलाके सहित चिंतावागु नदी के समीप सुबह से नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों के पीएलजीएल बटालियन और किस्टाराम एरिया कमेटी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान नक्सलियों  द्वारा जवानों पर बीजीएल से हमला किया गया। 

संयुक्त कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी , बस्तर फाइटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी और  203 कोबरा वाहिनीके जवान शामिल थे। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। 


संबंधित समाचार