होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

संजना कुडोपा : मध्यप्रदेश की संजना ने हिमालय पहुंचकर रचा इतिहास 

संजना कुडोपा : मध्यप्रदेश की संजना ने हिमालय पहुंचकर रचा इतिहास 

संजना कुडोपा : जनपद क्षेत्र औबेदुल्लागंज के ग्राम कुमड़ी तहसील गौहरगंज का नाम पूरे देश में रोशन हो गया है। आदिवासी समाज की संजना कुडोपा ने हिमालय पर्वत पर 17,584 फीट की ऊंचाइयों पर पहुंचकर इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय लिख दिया है। संजना की माता माया कुडोपा, पिता महेश कुडोपा ने बताया कि संजना औबेदुल्लागंज के चाणक्य हायर सेकेंडरी स्कूल में 2018 से पढ़ी है और वह ग्राम कुमड़ी से पैदल जाती थी। 

कुमड़ी परीक्षा में चाणक्य स्कूल के पास किराए से कमरा लेकर पढ़ाई करती थी। चाणक्य स्कूल के संस्थापक सीएस सिंह प्राचार्य भूपेंद्र कौर ने बताया कि छात्रा संजना कुडोपा गंभीर रहती थी, पढ़ने में तेज थी और खेलों में ज्यादा ध्यान रहा है। संजना ने हिमालय पर्वत की ऊंचाई 17584 फीट की ऊंचाई पर पर्वतारोहण ग्लेशियर पर्वत पर पहुंच कर कुमड़ी ग्राम पंचायत तजपुरा का नाम देश में रोशन किया। 

बिटिया की हर संभव मदद करूंगा: पटवा

विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि मुझे गर्व है कि भोजपुर क्षेत्र के ग्राम कुमड़ी ग्राम पंचायत तजपुरा की बिटिया ने क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया, मैं बिटिया का सम्मान करूंगा और उसकी प्रगति के लिए मदद करूंगा। आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष सरदार बरकरे ने खुशी जाहिर की। विनोद इरपाचे, संजय सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी पंकज कोठारी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र नागर, उत्तम यादव, लालमन नंदवशी, जीतू नंदवंशी एवं चाणक्य स्कूल के समस्त स्टाफ ने संजना के उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी है।


संबंधित समाचार