होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Salwa Judum : सलवा जुडूम के प्रमुख नेता की हार्ट अटैक से हुई मौत, समाजसेवक के रूप में व्यतीत किया जीवन

Salwa Judum : सलवा जुडूम के प्रमुख नेता की हार्ट अटैक से हुई मौत, समाजसेवक के रूप में व्यतीत किया जीवन

Salwa Judum : छत्तीसगढ़ राज्य में बीजापुर जिले में रहने वाले सलवा जुडूम के नेता मधुकर राव की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्होंने अपना सारा जीवन एक समाजसेवक के रूप में व्यतीत किया है। मधुकर राव मंगलवार की सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी।

READ MORE :  किस बात का है इंतज़ार प्रपोस डे पर कीजिये अपने साथी से प्रेम का इजहार

जिसके बाद उन्हें बीजापुर अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर स्थित को देखते हुए उन्हें वारंगल रेफर किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। मंगलवार की देर रात उनका पार्थिव शव कुटरू लाया गया है। बुधवार की दोपहर उनके गृह गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, मधुकर राव सलवा जुडूम के प्रमुख नेता थे। नक्सलियों के खिलाफ उन्होंने लोगों को खड़ा किया था। नक्सलियों के जुल्म से लोगों को झुटकारा दिलाने के लिए इन्होंने लड़ाई लड़ी थी। हालांकि, माओवादियों ने कई बार इन्हें जान से मारने की भी कोशिश की थी।

READ MORE : अपने अंतिम चरण की ओर मध्यप्रदेश में ठण्ड का मौसम, तापमान में होगी बढ़त

लेकिन, ये बच निकले थे। इनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि, मधुकर राव किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े थे। वे समाज सेवक के रूप में जिले में काम कर रहे थे। लोगों की और नक्सल पीड़ितों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य था। इसी वजह से उन्होंने शादी भी नहीं की थी।

Latest News Video देखें:

 


संबंधित समाचार