होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हैंडपंप सुधारकर ग्रामीण  बेटिंयों ने किया कमाल : अंचलों की बेटियां हैं साहसी -विधायक सावित्री मंडावी...

हैंडपंप सुधारकर ग्रामीण  बेटिंयों ने किया कमाल : अंचलों की बेटियां हैं साहसी -विधायक सावित्री मंडावी...

भानुप्रतापपुर:  बेटियां अब बोझ नहीं बल्कि माता-पिता का गर्व बन रहीं हैं। वो जमाना गया जब बेटियाें के जन्म पर परिवार में मायूसी छा जाती थी। अब बेटियां परिवार का न सिर्फ सहारा बन रहीं हैं, बल्कि उनकी सफलता परिवार की पहचान भी बन गई। ऐसे ही एक वाक्या सामने आया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बेटियां हैंडपंप की मरम्मत कर लोगों को चौंका दिया है।  

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम डुवा में हैंडपंप खराब हो जाने से ग्रामिणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस हालत में उसे मरम्मत करने की उम्मीद पुरुषों से की जाती है, लेकिन इस गांव के पुरुष जब हैंडपंप की मरम्मत के लिए आये मेकेनिकों की मदद को सामने नहीं आये, जिसके बाद गांव की बेटियां ही हैंडपंप की मरम्मत को जूट गयी। 

बेटों से बढ़कर कार्य किया: विधायक सावित्री मंडावी

गांव की बेटियां ही हैंडपंप की मरम्मत का वीडियो सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रही है। लोग इन ग्रामीण बेटियों की खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं स्थानीय विधायक सावित्री मंडावी को जब इस बारे में मालूम चला तो उन्होंने भी इन बेटियों से फोन पर बात कर उनके कार्य की प्रशंसा की। विधायक सावित्री मंडावी ने कहा ग्रामीण अंचलों की बेटियां साहसी हैं, हर काम कर सकती हैं, डुआ गांव के बेटे सामने नहीं आये तो बेटियों ने बेटों से बढ़कर कार्य किया है। 


संबंधित समाचार