होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता लेंगी CM पद की शपथ, समारोह के लिए 25,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात...

रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता लेंगी CM पद की शपथ, समारोह के लिए 25,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात...

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। जहां पर  भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गई रेखा गुप्ता नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। बता दें कि रेखा दिल्ली की चौथी महिला सीएम है, जो आज दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान पर शपथ लेंगी। इसके अलावा इस उनके साथ 6 और मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।

ये मंत्री भी लेंगे शपथ :

जिसमें आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, रविंदर इंद्राज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, और पंकज कुमार सिंह के साथ  कपिल मिश्रा के नाम शामिल है। बतादें कि कल बुधवार को दिल्ली में विधायक दल की बैठक हुई थी ,जहां पर रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था। जिसमें आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, रविंदर इंद्राज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, और पंकज कुमार सिंह के साथ  कपिल मिश्रा के नाम शामिल है। बतादें कि कल बुधवार को दिल्ली में विधायक दल की बैठक हुई थी ,जहां पर रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था।

अब तक की सबसे प्रबल दावेदार :

रेखा गुप्ता वह पहली विधायक हैं, जिन्होंने शालीमार बाग सीट से 29 हजार सेअधिक वोटों से जीत हासिल की है। बतादें वह अब तक की सबसे प्रबल दावेदार बताई जा रहीं हैं। जिसे देखते हुए प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम पर विधायकों ने सहमति की मुहर लगाई। 8 फरवरी को भाजपा की जीत के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था।

इन्हें मिला मुख्यमंत्री बनने का मौका :

रेस में करीब एक दर्जन नेताओं के नाम गिनाए जा रहे थे। रेखा गुप्ता दिल्ली की पूर्वी मुख्यमंत्री हैं। अंतरिम सरकार के वे सीएम को जोड़ लें तो वह 10वीं मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली में इससे पहले आतिशी अरविंद केजरीवाल, शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज, साहिब सिंह वर्मा, मदनलाल खुराना, गुरमुख निहाल सिंह और ब्रह्म प्रकाश को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।
 

कई राज्यों के सीएम शपथ में नहीं हो पाएंगे शामिल :

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हो पाएंगे। कल विधानसभा में यूपी का बजट पेश होना है। योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर पार्टी को जीत की बधाई दी है और नए सीएम को शुभकामनाएं दी ही साथ अनुपस्थित रहने की जानकारी दी है। ऐस ही पत्र गुजरात, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी भेजकर अनुपस्थित रहने की जानकारी दी है। अरुणाचल प्रदेश के सोस भी स्टेट हूड डे के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे।


संबंधित समाचार