होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ratan Tata Hospitalised: रतन टाटा ICU में भर्ती!, इंस्टा में पोस्ट पर बताया तबियत का हाल 

Ratan Tata Hospitalised: रतन टाटा ICU में भर्ती!, इंस्टा में पोस्ट पर बताया तबियत का हाल 

भारत के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रतन टाटा की सेहत को लेकर कुछ चिंताजनक खबरें आ रही थीं। हालांकि, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन ने अब खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने लिखा, "मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में उठी अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। वर्तमान में, मैं अपनी उम्र और अन्य चिकित्सा कारणों के चलते एक मेडिकल चेकअप करवा रहा हूं, लेकिन इसमें किसी भी चिंता की बात नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।"

गलत खबर ना फ़ैलाने की अपील की :

आपको बता दें,  कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। हालांकि, इससे पहले कि ये अफवाहें जोर पकड़ती, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि उनकी तबीयत ठीक है और वे केवल चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने मीडिया से अपील की कि गलत खबरें फैलाने से बचें।


 


संबंधित समाचार