होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP Councilor Manoj Rai : भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, पार्टी ने किया निष्कासित

BJP Councilor Manoj Rai : भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, पार्टी ने किया निष्कासित

BJP Councilor Manoj Rai : मध्यप्रदेश के सागर जिले की खुरई विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खुरई के एक भाजपा पार्षद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले के बाद बीजेपी ने भाजपा पार्षद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने निष्कासन का आदेश भी जारी किया है। 

जानकारी के अनुसार खुरई से भाजपा पार्षद मनोज राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पार्षद पर एक 40 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने खुरई पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वही आरोपी पार्षद फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

जबरदस्ती किया दुष्कर्म

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया है कि वह बीजेपी की कार्यकर्ता है। वह पार्टी के कामकाज को लेकर लोगों से मिलती रहती है। इसी के चलते उसकी मुलाकात भाजपा पार्षद मनोज राय से हुई थी। महिला ने आगे बताया की वह कई बार उसके साथ भाजपा कार्यालय आती जाती थी। कई बार उसने मुझे घर भी छोड़ा। महिला ने बताया की मार्च 2024 की बात है। आरोपी ने उससे कहा की चलो भाभी मैं आपको घर छोड़ देता हूं। इसके बाद मैं उसके साथ उसकी कार में बैठ गई, लेकिन वो मुझे शहर के रास्ते की जगह बायपास से ले जाने लगा तो मेने आपत्ति जताई। आरोपी ने मुझे जबरदस्ती बायपास से ले गया ओर मेरे साथ गलत काम किया। आरोपी ने मुझे धमकी दी की किसी को बताना नहीं, नहीं तो पार्टी से बाहर करवा दूंगा, तुझे बदनाम कर दूंगा। 

पार्टी ने किया निष्कासित

बीजेपी ने आरोपी पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने जारी एक आदेश में कहा है कि विषयान्तर्गत लेख है कि आप पर कदाचरण का प्रकरण दर्ज हुआ है, प्रथम दृष्टया आपके कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुयी है आपका यह कृत्य अमर्यादित एवं पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। अतः आपको 6 वर्ष के लिये पार्टी से निष्कासित किया जाता है। 


संबंधित समाचार