होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rajnandgaon Breaking : मछली पालन विभाग में दो करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार करने वाली महिला अधिकारी को पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार

Rajnandgaon Breaking : मछली पालन विभाग में दो करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार करने वाली महिला अधिकारी को पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव मछली पालन विभाग में तत्कालीन सहायक संचालक के पद पर पदस्थ गीतांजलि गजभियें को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। उन पर विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 2 करोड़ 16 लाख रुपए की हेराफेरी गई थी। प्रशासन को गुमराह कर स्वीकृति प्राप्त करने वाली  फरार आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। 

कोतवाली थाना पुलिस ने गीतांजलि गजभियें को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। 


संबंधित समाचार